चीन की वो हक़ीक़त, जो शी जिनपिंग को परेशान कर रही
चीन की धीमी अर्थव्यवस्था को रफ़्तार देने के लिए चीनी नेता जुटे हुए हैं. ये नेता एक साथ कई कोशिशें कर रहे हैं.
अर्थव्यवस्था को सुस्ती से निकालने के लिए पैकेज दिए गए हैं. लोगों को नकद देने जैसे कदम उठाए गए हैं.
विकास को गति गति देने के लिए इमरजेंसी मीटिंग की गई है और बुरे हाल में चल रहे प्रॉपर्टी मार्केट को मज़बूती देने के लिए कदम उठाए गए हैं. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हाल ही में ‘संभावित ख़तरे’ और ‘गंभीर चुनौतियों’ से निपटने की तैयारी की बात की. कइयों का मानना है कि जिनपिंग का इशारा अर्थव्यवस्था की ओर था.

चीन की ख़राब अर्थव्यवस्था के बारे में काफ़ी वक़्त से ख़बरें आ रही हैं. लेकिन इस बात का पता कम ही चल पा रहा है कि आख़िर स्लोडाउन ने चीन के आम लोगों को किस हद तक प्रभावित किया है.
पहला अध्ययन एक सर्वे को लेकर है, जो अर्थव्यवस्था के प्रति चीन के लोगों के रुख़ को जाहिर करता है. ये बताता है कि लोग निराशावादी बनते जा रहे हैं और अपने भविष्य को लेकर भ्रम की स्थिति में हैं. दूसरा अध्ययन आर्थिक दिक्कतों की वजह से लोगों के प्रदर्शन के बारे में बताता है. ये प्रदर्शन लोग बाहर निकल कर भी कर रहे हैं और ऑनलाइन भी.
हालांकि ये पूरी तस्वीर नहीं है. फिर भी ये चीन के मौजूदा आर्थिक हालात की एक दुर्लभ झलक दिखा ही देती है. इससे ये भी पता चलता है कि लोग अपने भविष्य के बारे में क्या सोच रहे हैं? सिर्फ रियल एस्टेट का संकट ही नहीं, इससे भी आगे बढ़ कर चीन के बढ़ते सार्वजनिक व्यय और बढ़ती बेरोज़गारी ने लोगों की बचत और ख़र्च दोनों पर बुरी तरह असर डाला है.
इस वजह से दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन पांच फीसदी के अपने आर्थिक विकास दर के लक्ष्य से चूक सकता है. चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के लिए ये निराशाजनक बात होगी और ये इसका रुख़ कुछ हद तक नरम कर देगा.

जिंतूरात भाजपची मुसंडी जि.प. च्या दहा पैकी सहा जागी भाजप विजयी.
अवैध वाळूने भरलेला ट्रॅक्टर पकडूनही कारवाई न करता तलाठ्याने सोडल्याचा आरोप.
प्रभाग 12 मधून भाजपाचे हाजी शेख अथर महंमद नुर व पठाण महेमुन्ननिसा बेगम फायजखान यांनी दाखल केले उमेदवारी अर्ज
शिवसेना (उबाटा गट) कडून उमेदवारी न मिळाल्याने अपक्ष नगराध्यक्षपदासाठी उमेदवारी दाखल- सुरेखा शेवाळे-टाळे
जिंतूर पोलिसांची कारवाई — प्रतिबंधित गुटख्याचा मोठा साठा जप्त.
प्रभाग आठच्या सर्वांगीण विकासासाठी समीर भैय्या जानीमीया निवडणुकीच्या रिंगणात.