iPhone 15 को सस्ते दाम में खरीदने का मौका! Flipkart Sale में होगी हजारों की बचत
आजकल भारत समेत पूरी दुनिया में बैटल गेम्स का काफी बोलबोला चल रहा है. बैटल गेम्स को गेमर्स काफी पसंद करते हैं. बैटल गेम को भारत समेत पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा खेला जाने लगा है. इन खेलों की रोमांचकता और चुनौतीपूर्ण प्रकृतियों ने इन्हें भारत में अत्यधिक लोकप्रिय बना दिया है। आइए हम आपको इस आर्टिकल में भारत के पांच सबसे लोकप्रिय बैटल गेम्स के बारे में बताते हैं.
Free Fire Max
फ्री फायर मैक्स एक एडवांस ग्राफिक्स वाला गेम है, जो खिलाड़ियों को एक यूनिक बैटल रॉयल गेम का एक्सपीरियंस प्रदान करता है. इस गेम में बहुत सारे मैप मौजूद हैं और किसी एक मैप पर एक साथ 50 खिलाड़ी मैप पर उतरते हैं और एक-दूसरे को मारते हैं.
गेमर्स का लक्ष्य अंत तक खुद को जीवित रखना होता है, जो अंत तक जीवित रहते हैं, वो ही मैच के विजेता बनते हैं.

Battlegrounds Mobile India (BGMI)
भारत में पबजी के बैन होने के बाद क्राफ्टन ने पबजी का एक भारतीय वेरिएंट यानी बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया लॉन्च किया था, जिसमें शॉर्ट में बीजीएमआई भी कहते हैं. यह भी भारत के एक प्रमुख बैटल रॉयल गेम्स में से एक है.
इसमें खिलाड़ी विभिन्न मोड्स में युद्ध करते हैं, और अलग-अलग मैप में विविध मानचित्रों पर अपनी रणनीति का परीक्षण करते हैं.
Call of Duty: Mobile (COD Mobile)
इस लिस्ट में एक नाम सीओडी मोबाइल का भी है. यह भी शानदार ग्राफिक्स वाला बैटल रॉयल गेम है, लेकिन यह फ्री फायर मैक्स और बीजीएमआई की तरह किसी भी सस्ते डिवाइस में आसानी से नहीं चलता है.
इस गेम को बिना लैगिंग और एडवांस ग्राफिक्स के साथ अच्छे से खेलने के लिए गेमर्स को एक अच्छे करीब 15,000 रुपये से ऊपर के रेंज वाले स्मार्टफोन की जरूरत पड़ती है. इस गेम में कई प्रकार के मल्टीप्लेयर मोड्स होते हैं. इसमें गेमर्स विश्व-प्रसिद्ध Black Ops और Modern Warfare सीरीज़ के मैप पर लड़ाई करते हैं.
Apex Legends
दुनिया और भारत के सबसे अच्छे बैटल रॉयल गेम्स की लिस्ट में एक नाम एपेक्स लेजेंड्स का भी है. एपेक्स लेजेंड्स मोबाइल एक तेज तर्रार बैटल रॉयल गेम है, जिसमें खिलाड़ी एडवांस क्षमताओं वाले कैरेक्टर्स को चुनकर उनके साथ गेम खेलते हैं और दुश्मनों को मारते हुए खुद को अंतिम तक जीवित रखने का प्रयास करते हैं, ताकि वो गेम को जी सकें.

6000 mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला फोन सिर्फ 10999 रुपये में, अमेजन पर मिल रही तगड़ी डील
सर्दियां शुरू होने से पहले सस्ते में खरीदें गीजर, Flipkart Sale में मिल रही अच्छी डील!
Unix Bombshell Neckband Review: 500 रुपये तक के बजट में कितने दमदार यूनिक्स नेकबैंड
BSNL की सिम एक्टिव रखने के लिए बेस्ट रिचार्ज प्लान, 107 रुपये में 35 दिन की वैलिडिटी
YouTube प्रीमियम के लिए नहीं खर्च करना होगा पैसा! बिना ऐड्स के फुल ऑन होगा मजा
500 सब्सक्राइबर के साथ भी कमा सकते हैं YouTube से पैसा! ऐसे रिव्यू होता है चैनल