इसराइल डिफेंस फ़ोर्स ने लेबनान में ज़मीन से सैन्य कार्रवाई की घोषणा की
इसराइल डिफेंस फोर्स ने लेबनान (आईडीएफ़) में ज़मीन पर सैन्य ऑपरेशन की घोषणा की है.
आईडीएफ़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक बयान में कहा कि दक्षिणी लेबनान में वह ज़मीन से सैन्य कार्रवाई शुरू करने जा रहा है.
आईडीएफ ने कहा, ”हम दक्षिणी लेबनान में ज़मीन से सैन्य कार्रवाई करने जा रहे हैं. हम दक्षिणी लेबनान में हिज़्बुल्लाह आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाएंगे. यह सैन्य कार्रवाई सीमित दायरे में होगी. ये टारगेट सीमा से लगे गाँवों में हैं. यहीं से उत्तरी इसराइल में सीमा पर बसे लोगों पर हिज़्बुल्लाह हमला करता है. यह सैन्य ऑपरेशन योजना के तहत हो रही है, जिसकी तैयारी हाल के महीनों में हुई थी. इसराइली एयरफोर्स और आईडीएफ़ मिलकर इस सैन्य कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं.”

इसराइल के रक्षा मंत्री याओव गैलेंट ने लेबनानी सरहद के क़रीब इसराइली सैनिकों से 30 सितंबर को मुलाक़ात की थी.

अवैध वाळूने भरलेला ट्रॅक्टर पकडूनही कारवाई न करता तलाठ्याने सोडल्याचा आरोप.
प्रभाग 12 मधून भाजपाचे हाजी शेख अथर महंमद नुर व पठाण महेमुन्ननिसा बेगम फायजखान यांनी दाखल केले उमेदवारी अर्ज
शिवसेना (उबाटा गट) कडून उमेदवारी न मिळाल्याने अपक्ष नगराध्यक्षपदासाठी उमेदवारी दाखल- सुरेखा शेवाळे-टाळे
जिंतूर पोलिसांची कारवाई — प्रतिबंधित गुटख्याचा मोठा साठा जप्त.
प्रभाग आठच्या सर्वांगीण विकासासाठी समीर भैय्या जानीमीया निवडणुकीच्या रिंगणात.
जिंतूर स्थानिक स्वराज्य संस्था निवडणूक — उमेदवारीत रस्सीखेच की पैशाचा खेळ?